अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए हरियाणा सरकार ने लॉन्च किया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

ई दिल्ली- हरियाणा कॉलेजों में एडमिशन लेने जा रहे छात्रों को सरकार ने नई सुविधा प्रदान की है। एडमिशन के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया है। इसके साथ ही एक व्हॉट्सएप नंबर भी जारी किया है। यह पोर्टल और नंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लॉन्च किया है।

बता दें कि यह ऑनलाइन मंच नए शैक्षणिक सत्र के लिए सरकारी सहायता प्राप्त और स्व-वित्त महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुभारंभ किया।

ये है व्हाट्सएप नंबर
पोर्टल के अलावा एक व्हॉट्सएप नंबर भी जारी किया है। यह एक चैटबॉट है, जिसका नाम है "आपका मित्र"। छात्रवृत्ति के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए केवल व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7419444449 पर अपना मैसेज भेजना होगा।
