आखिर 10 साल के बच्चे की हत्या के पीछे क्या रहा होगा राज

0

आखिर 10 साल के बच्चे की हत्या के पीछे क्या रहा होगा राज 

चकरनगर ,बिठौली के गता गांव में 10 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या क्यों की गई अभी तक इसकी भी जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों ने भी किसी से रंजिश न होने की बात कही है। ऐसे में अब पुलिस के समझ नहीं आ रहा है कि हत्यारों का बच्चे की बेरहमी से हत्या करने के पीछे मकसद क्या रहा होगा, वह भी ऐसे बच्चे की हत्या जो बोल भी नहीं सकता था।
गता के रहने वाले संतोष दोहरे के 10 साल के बेटे नितिन की सोमवार की सुबह खेत पर मोर पंख बीनने जाने के दौरान हत्या कर दी गई। बोल न पाने वाले दिव्यांग की इतनी बेरहमी से की गई हत्या के कारणों का भी पता नही है। घटना की जानकारी पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और रोते बिलखते पिता से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही है। उनके पास ज्यादा खेती बाड़ी भी नहीं है कि जो उसका किसी से विवाद हो। ऐसे में उनके बेटे की हत्या क्यों कर डाली गई है, ये उनकी समझ में नहीं आ रहा है।


उन्होंने रोते रोते कहा कि साहब किसी भी तरह बच्चे के कातिलों को सजा जरूर दें। वे कह रहे थे कि बेटा तो बोल भी नहीं पाता था, तो फिर इतने छोटे बच्चे से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। गांव के लोग भी इसी बात की चर्चा कर रहे थे कि परिवार बहुत सीधा साधा है और बच्चे भी अपने काम से काम रखता था, ऐसे बच्चे का आखिर फिर बेरहमी से कत्ल क्यों किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

Popular Posts

Weather forecast all India
बरवाला काण्ड की सच्चाई

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !