इटावा आल इण्डिया धनगर समाज महासंघ द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह
विद्यार्थी अपने समय का सही सदुपयोग करें व आगे बढ़ें- सर्जन डॉ आर एस पाल
वृंदावन गार्डन में आयोजित आल इण्डिया धनगर समाज महासंघ द्वारा आयोजित मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह देकर किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथूराम धनगर (पूर्व प्रधानाचार्य) राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ ने की।
कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में रामगोपाल घनगर प्रदेश महामंत्री ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ (बिजनौर) सहित धनगर समाज के अन्य कई गणमान्य अतिथिगण कप्तान सिंह घनगर क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी इटावा औरैया, सर्जन डॉ आर एस पाल,असिस्टेंट कमिश्नर आयकर विभाग दीपक पाल, लज्जा राम बघेल,कवि सुदामा लाल पाल, डॉ जसवंत सिंह धनगर, रामगोपाल बघेल जियाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आगरा, व समाज के कई मेधावी छात्र छात्राये मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कर्मचारी शिक्षक बेलफेयर एसोसिएशन उ0प्र0 के प्रदेश के महामंत्री अरविंद धनगर के पिता की याद में जनपद के धनगर समाज से श्रेष्ठ शिक्षक का चुनाव कर स्व0 रामदास पाल स्मृति सम्मान जनपद के शिक्षक गिरेन्द्र सिंह बघेल को प्रदान किया गया । कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि में पधारे सर्जन डॉ आर एस पाल ने कहा कि, छात्र जीवन मे प्रतियोगिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये आपको प्रातः कालीन अध्यन करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर अपने जीवन के अनुभव साझा किये।
कार्यक्रम में कई समाजसेवी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अरविंद धनगर ने किया।
