नदी नहाने गए युवक की डूबने से मौत
माधौगढ़ जालौन - माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीमनगर निवासी रोहित पूत्र महेश उर्फ अनिल उदैनिया उम्र लगभग चौदह वर्ष व मंयक पुत्र रामवली गाँव के करीब पहूज नदी के किनारे मसान बाबा के पास जानवर चरा रहे थे दोपहर लगभग तीन बजे दोनो किशोर नदी मे नहाने के लिए उतर गये तेज बहाव के कारण रोहित नदी मे डूब गया साथी को डूबता देख मयंक ने मदद के लिए आवाज़ लगाई आस पास जानवरों को चरा रहे अन्य ग्रामीण मौके पर आये तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक माधौगढ़ बी एल यादव ने क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को घटना से अवगत कराया देखते देखते नदी तट पर पूरा गाँव एकत्रित हो गया स्थानीय गोताखोरो को नदी मे किशोर की तलाश में उतारा गया दो घंटे की कड़ी मशक्कत के लगभग दो सौ मीटर दूर उत्तर मे शव को गोताखोरो ने ढूंढ निकाला शव को देख गाँव में कोहराम मच गया उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस मौके उप निरीक्षक अशोक कुमार यादव कांस्टेबल पंकज,ड्राईवर शिव ज्योति सिंह चौहान पी आर वी कांस्टेबल भूपेन्द्र राजावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें ।
