रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने ईरानी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा के लिए तेहरान पहुंचे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल रात तेहरान पहुंचे जहां वह अपने ईरानी समकक्ष से मिलेंगे और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा करेंगे। श्री सिंह रूस की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन के बाद मास्को से तेहरान पहुंचे जहां उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। उन्होंने रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की।
शुक्रवार को एससीओ की बैठक में अपने संबोधन में, राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत फारस की खाड़ी की स्थिति के बारे में गहराई से चिंतित है और क्षेत्र के देशों से आपसी सम्मान के आधार पर बातचीत द्वारा अपने मतभेदों को हल करने का आह्वान करता है।