इटावा: टीवी के धमाके से झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी हुई राख

0
 इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव राम नगर मौजा बुआपुर में घर के बाहरी हिस्से में झोपड़ी में शनिवार सुबह टीवी में धमाके के साथ आग लग गई। गनीमत रही की परिवार के तीन लोग बाहर थे। इससे कोई हताहत नहीं हुआआग की चपेट में आने से पंखा, कूलर व कपड़े जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। थाना इकदिल के ग्राम राम नगर के मौजा बुआपुर निवासी 65 वर्षीय गोरे सिंह नायक पुत्र मुंशी सिंह के घर के बाहर रखे झोपड़ी में रहते हैं।
उनके साथ उनकी पत्नी व मां भी रहती हैं। गोरे सिंह कटे हुए बालों को खरीदने का व्यवसाय करते हैं। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे झोपड़ी में रखे टेलीविजन में तेज धमाका हुआ जिससे लगी आग में पूरा झोपड़ा धू-धू कर जलने लगाधुआं देखकर दौड़े ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों से पानी ला-लाकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया नहीं तो आगजनी की बड़ी घटना हो सकती थी। इस आग में  गोरे सिंह के दो पंखे, एक कूलर, टीवी व कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी होने पर प्रधान व लेखपाल मौके पर पहुंचे और शासन से यथासंभव मदद का आश्वासन दिया
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !