UP Weather Alert: कुछ स्थानों को छोड़कर प्रदेश में खुला रहेगा मौसम

0
UP Weather Alert: कुछ स्थानों को छोड़कर प्रदेश में खुला रहेगा मौसम, बारिश की संभावना बहुत कम
लखनऊ. मौसम विभाग (Met Department) के ताजा अनुमान के मुताबिक आज गुरुवार को प्रदेश में छिटपुट स्थानों को छोड़कर बारिश (Rain) की संभावना कहीं भी नहीं है. बादलों की आवाजाही के बीच मौसम खुलता रहेगा. धूप निकलती रहेगी. अभी तक के अनुमान के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिजाज रहने की संभावना है. यह जरूर है कि हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पाएगी. उमस पर भी काबू रहेगा. पश्चिमी यूपी में एनसीआर के इलाके में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में जमकर हुई बारिश

इस हफ्ते की शुरुआत के 2 दिनों में बारिश की खामोशी बुधवार को टूटी. बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई. अनुमान के मुताबिक ही बारिश का ज्यादा जोर पूर्वी यूपी में रहा. पूर्वी यूपी में मौसम विभाग ने अच्छी बारिश दर्ज की. सबसे ज्यादा बारिश कानपुर में 42.8 मिलीमीटर दर्ज की गई. रायबरेली में 25.6 जबकि सुल्तानपुर में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. 19.4 मिलीमीटर बारिश चुर्क में दर्ज की गई जबकि प्रयागराज में 8.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वाराणसी में 6.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !