आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. आज उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. पिछले 24 घंटों के दौरान अधिक वर्षा वाले 10 शहरों की सूची में सबसे ऊपर राजस्थान का कोटा रहा, जहां 86 मिमी की मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई. विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली के कुछ हिस्सों के अलावा झारखंड , ओडिशा, तमिलनाडु समेत देश के अन्य भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, राजस्थान में अधिक वर्षा देखने को मिल सकती है. जबकि, बिहार और उत्तर प्रदेश के भी कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ….
देशभर में मानसून की गतिविधियां अगले दो सप्ताह में कमजोर
मौसम विभाग ने कहा कि देशभर में मानसून की गतिविधियां अगले दो सप्ताह में कमजोर पड़ने की संभावना है. तीन से नौ सितंबर के सप्ताह के पूर्वानुमान को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड में दूर-दराज क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है.
अगले दो सप्ताह में मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना
पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए सितंबर के दूसरे सप्ताह से परिस्थितियां अनुकूल दिखाई देती हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
यूपी में कही तेज तो कही धीमी बारिश
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कही तेज तो कही धीमी बारिश हुई. पूर्वी इलाकों में कई स्थानों पर तेज गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ीं. विभाग के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर कही तेज और कही हल्की बारिश हो सकती है.विभाग के अनुसार, शनिवार को भी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई. पूर्वी इलाकों में कई स्थानों पर तेज गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ीं जबकि दिल्ली में कुछ स्थानों पर बारिश हुई और मौसम गर्म एवं उमस भरा रहा.
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा राबटर्सगंज (सोनभद्र) और राजघाट (वाराणसी) में
विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा राबटर्सगंज (सोनभद्र) और राजघाट (वाराणसी) में एक-एक सेंटीमीटर दर्ज की गयी. प्रदेश में अधिकतम तापमान बलिया में सबसे ज्यादा (35.5 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया.
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है.
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारी ने कहा कि सापेक्ष आर्द्रता 69 प्रतिशत से 77 प्रतिशत के बीच रही.
पंजाब एवं हरियाणा का तापमान
पंजाब एवं हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के आसपास दर्ज किया गया.
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में बारिश हुई और अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से सात डिग्री कम रहा. हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
