चकरनगर के शिक्षक को राज्यस्तरीय आदर्श शिक्षक एडूलीडर्स सम्मान प्राप्त हुआ।
शिक्षक दिवस 2020 के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ सतीश द्विवेदी जी, माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री , उ०प्र० के द्वारा ऑनलाइन मीटिंग के जरिये राज्य आदर्श शिक्षक एडूलीडर्स पुरुस्कार 2019-20 प्रदान किया गया। श्री सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह जी, निदेशक महोदय (बेसिक), उ०प्र० एवं श्रीमती ललिता प्रदीप जी, निदेशक महोदया, राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान, उ०प्र० का भी मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं राज्य के समस्त एडूलीडर्स टीम के सदस्यों को प्रेषित की गईं। डॉ सर्वेष्ट मिश्रा जी, संस्थापक, एडूलीडर्स, उ०प्र० के नेतृत्व में राज्य की पूरी एडूलीडर्स कोर टीम एवं सम्मानित होने वाले आदर्श शिक्षक ऑनलाइन कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। जनपद : इटावा से श्री राजेश कुमार, उ०प्रा०वि० काएंछी, चकरनगर, इटावा को आदर्श शिक्षक एडूलीडर्स सम्मान 2020 प्राप्त हुआ।
ऑनलाइन सम्मान समारोह में माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी, उ०प्र० के द्वारा विस्तार से शिक्षक दिवस पर समस्त राज्य पुरुस्कृत शिक्षकों एवं एडूलीडर्स टीम के समस्त कोर सदस्यों, समस्त जनपदों के एडमिन एवं बेसिक शिक्षा विभाग, उ०प्र० के समस्त शिक्षकों को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
एडूलीडर्स, उ०प्र० के द्वारा राज्य को प्रेरक राज्य बनाने के क्रम में विगत 3 माह से विभिन्न शिक्षक कौशल संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन चलाये जा रहे हैं, जिनमें शिक्षक प्रतिभाग करके नवीन प्रयासों, प्रयोगों एवं नवाचारों को सीखते हैं। अभी तक एडूलीडर्स, उ०प्र० के द्वारा लर्निंग एसेसमेंट व स्कूल लीडरशिप पर कार्यशाला आयोजित हो चुकी है। जनपद : इटावा से डिस्ट्रिक्ट एडमिन श्री विकास कुमार शुक्ल के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, इटावा के निर्देशन में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
