ग्वालियर।
जिनका पास बीपीएल कार्ड है, लेकिन उनका नाम सामाजिक आर्थिक सर्वे सूची 2011 में नही है, उसको भी सरकार मुफ्त गैस कनेक्शन देगी। यह काम उज्जवला प्लस योजना के तहत किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई प्रधानमंत्री उज्जवला प्लस योजना वह योजना है जिसमें गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोग का नाम इस योजना में नही है, जिन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सूची 2011 में नाम नहीं होने के कारण से गैस कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है ।उनकों भी इस योजना के अन्तर्गत गैस कनक्शन दिया जायेगा।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में अब तक इस योजना से लगभग 25 हजार परिवारों को लाभ मिल चुका है। लेकिन सामाजिक आर्थिक सर्वे सूची में नाम न होने के कारण कई हितग्राही इस योजना से नहीं जुड़ पाए थे। इस बाध्यता के हटने से अब उन्हें भी लाभ मिल सकेगा। इससे पहले उज्जवला योजना में भरा हुआ गैस सिलेंडर और चूल्हा खरीदने के लिए सरकार लोन देती थी, लेकिन उज्जवला प्लस योजना में यह लोन सिस्टम हटा दिया गया है। अब भरा हुआ गैस सिलेंडर और चूल्हा संबंधित हितग्राही को खरीदना पड़ेगा। जिसकी कीमत औसतन 1750 रुपए आएगी। इसके अतिरिक्त रेगूलेटर, पाइप, प्रोसेस फीस, नीली किताब सरकार की ओर से मुफ्त दी जाएगी, जिसकी औसतन कीमत आम उपभोक्ता को 1600 रुपए चुकानी पड़ती है।
