संत कबीर वार्षिक सतसंग समारोह के उपलक्ष्य में दिनांक 22 सितम्बर दिन शुक्रवार को सतगुरु कबीर प्राक्टयधाम,कबीरचौरा मठ,पंचगंगा घाट,दश्वामेश घाट का दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे संत इन्द्रमणी साहेब जी के परम सेवक संत सुरेन्द्रदास साहेब जी,सतपंथ आश्रम,झज्झर (हरियाणा) से अपने सभी सतसंगियो के साथ पहुचेगे।दिनांक 23 सितम्बर दिन शनिवार को सतगुरु कबीर साखी ग्रंथ अखण्ड पाठ प्रात: 5 बजे प्रारंभ होगा जिसका भोग दिनांक 24 सितम्बर दिन रविवार को प्रात: 5 बजे लगेगा। दिन मे भण्डारा व सतसंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें हरियाणा से पहुचे सतसंगी भाई बहनों द्वारा सतगुरु कबीर साहेब जी की वाणियों का गुणगान किया जाएगा।इस अवसर पर कबीरपंथ प्रमुख पंथ श्री हजुर अर्धनाम साहेब जी व संत सुरेन्द्रदास साहेब जी की वाणियों पर प्रकाश डाला जाएगा,सतगुरु कबीर साहेब जी के जीवन सम्बन्धी वाते बताई जाएगी।दिनांक 24 सितम्बर को शाम को हरियाणा से आई संगत सतगुरु कबीर स्माधिस्थल,मगहर ,जिला संत कबीर नगर के लिए रवाना होगे जहाँ दिनांक 25 सितम्बर दिन सोमवार को दिन मे भण्डारा व सतसंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर सतगुरु कबीर स्माधिस्थल,मगहर के प्रमुख आचार्य संत विचारदास साहेब व संत सुरेन्द्रदास साहेब जी उपस्थित साध संगत को सतगुरु कबीर साहेब जी की शिक्षा व वाणियों के बारे सम्बोधित करेगे।यह समस्त सतसंग कार्यक्रम सत्य प्रचार सेवा समिति,सतपंथ आश्रम ,झज्झर (हरियाणा) द्वारा आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी मीडिया प्रभारी उमेश सतसाहेब(सोनू सतसंगी) ने दी।
संत कबीर वार्षिक सत्संग समारोह का आयोजन किया जायेगा
अगस्त 21, 2017
0
