पंचायत भवन जर्जर, नहीं हुई मरम्मत

0
पंचायत भवन जर्जर, नहीं हुई मरम्मत
ग्राम पंचायत बिण्डवा खुर्द गांव का पंचायत भवन अपने दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी से लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है।

शासन द्वारा वित्त वर्ष 2009-10 ग्राम बिण्डवा खुर्द में  पंचायत भवन का निर्माण किया गया था । खुली बैठको के लिए पंचायत भवन न होने के कारण दिक्कतें थीं। इसके लिए पंचायत राज भारत सरकार द्वारा धनराशि आवंटित की गई। पंचायत भवन का निर्माण कराया गया लेकिन आठ साल से पंचायत भवन में न तो ग्राम पंचायत की बैठक की जा रही है और न ही यहां पर कोई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जा रहा है। इमारतों की छत और दीवारों से बने ब्रेस्टर टूटकर गिर रहे हैं। भवन की रंगाई-पोताई भी  नहीं  किया गयी है। जिससे पंचायत भवन की दशा बेहद खराब हो रही है। जबकि शासन का स्पष्ट आदेश है कि ग्राम पंचायत के संपत्तियों की उचित देखभाल की जाने लेकिन शासन का यह आदेश केवल दिखावा सिद्ध हो रहा है।गांववासियों ने कहा कि पंचायत भवन की मरम्मत करने के लिए ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों से मांग की गई है। इसके बावजूद भवन की स्थिति जस की तस बनी हुई है।ग्राम प्रधान को कई बार अवगत कराया गया लेकिन जर्जर पंचायत भवन के मरम्मत की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !