*आवारा कुत्ता काटने से बच्चे की मौत।*
के ०के०न्यूज़/ पत्रकार रामकिशोर कशवाह
खागा/फतेहपुर
*दैनिक निष्पक्ष धारा* धाता थाना क्षेत्र के परसिद्धपुर गांव निवासी आठ वर्षीय बच्चे की एक वर्ष पूर्व कुत्ता काटने के कारण आज सुबह उपचार के दौरान एक नर्सिंग होम में मृत्यु हो जाने से घर का चिराग बुझ गया है।
परसिद्धपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह का आठ वर्षीय पुत्र प्रियाशू तीसरी कक्षा में चौधरी रामचंद्र सिंह(गुल्लाई) जूनियर हाई स्कूल धाता में पढ़ता था दो दिन पूर्व बुखार के साथ गले में दिक्कत हुई जिसे लेकर मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन सुधार न होने पर इलाहाबाद के एक नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बताया कि कुछ समय पहले बच्चे को कुत्ते ने काटा था जिसका असर अब हुआ है इसकी जानकारी माता पिता को नहीं थी जब प्रियांशु से बच्चों के माता-पिता ने पूछा तो उसने बताया कि पिछले साल कुत्ते के बच्चे ने काट लिया था। मैंने घर में नहीं बताया था इलाज के दौरान आज सुबह बच्चे की मृत्यु हो गयी। मृतक मां बाप की इकलौती संतान है।बच्चे की मौत से घर का चिराग बुझ गया। घटना से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
बताते चलें की परसिद्ध पुर गांव में पिछले 10 दिनों में प्रियंका देवी(21) पुत्री लवलेश द्विवेदी का ह्रदय गति रुक जाने से तथा भानु प्रताप सिंह और खुद्दा( 70) की फिसल कर गिरने से इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। इस गांव में पिछले दो वर्ष में लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की अकाल मृत्यु हो चुकी है जिस बात को लेकर गांव के लोग डरे सहमे हुए हैं।
