महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दहेज के लिये प्रताड़ित करने से थी परेशान

0

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दहेज के लिये प्रताड़ित करने से थी परेशान

By रामकिशोर कुशवाह

Aug, 12 2018 02:19:07 (IST)

   

थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है...

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर इलाके में उप विद्दुत केंद्र के पास बस्ती में एक महिला ने दहेज के लिये प्रताड़ित करने से कुंठित होकर फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने वाली महिला के मायके वालो ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

थानाध्यक्ष चकरनगर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मामला हत्या का है या आत्म हत्या का यह शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पायेगा। मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मायके वालों की तरफ से मृतका के पति गौरव शर्मा, ससुर संतोष शर्मा, देवर सौरव, नन्द शिवानी, सास संतो पर हत्या के आरोप की तहरीर मृतका के पिता ने दी है।

 

गृह कलेश में लगाई फांसी

थाना चकरनगर के अंतर्गत बिजली घर के पीछे रहने वाले परिवार की महिला अंजू शर्मा उम्र लगभग 24 ने आज रात गृह कलेश में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह जब परिवार के सदस्यों को हुई तो उन्होंने तत्काल युवती के मायके व थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर युवती के मायके वाले तुरंत चकरनगर पहुंचे और उन्होंने युवती की हत्या के आरोप में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ थाना चकरनगर में तहरीर दे दी।

 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया महिला का शव

लड़की के पिता सुरेश चंद्र पुत्र राम चरण निवासी बिरारी इकदिल ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी लगभग डेढ़ साल पहले गौरव शर्मा पुत्र संतोष शर्मा से हुई थी। मरने वाली महिला टकरुपुरा के पूर्व प्रधान की पुत्रबधु थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !