पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में कुछ स्थानों पर आज भारी वर्षा की संभावना है। आज उत्तराखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर में 45 से 55 किमी की गति से तेज हवाएं चलेंगी। केरल और लक्षद्वीप में समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की वर्षा होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मुम्बई में गरज के साथ बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। चेन्नई में भी हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। तापमान 26 और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कोलकाता में गरज के साथ वर्षा के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू में आसमान साफ रहेगा, शाम तक बादल घिर सकते हैं। श्रीनगर में आंशिक रूप से बाद छाए रहेंगे। तापमान 17 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लद्दाख में भी आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। तापमान 16 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। गिलगित में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मुजफ्फराबाद में दोपहर बाद या शाम तक बादल घिरने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। समाचार कक्ष से वीरेन्द्र कौशिक।
